चौकी के अंदर क्या होता है, सब दिखेगा!’ प्रदेश की हर पुलिस चौकी में CCTV कैमरे लगाने की माँग
‘चौकी के अंदर क्या होता है, सब दिखेगा!’ प्रदेश की हर पुलिस चौकी में CCTV कैमरे लगाने की माँग
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क: उत्तर प्रदेश में मानवाधिकारों की रक्षा और पुलिस प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए एडवोकेट विनय कुमार पांडे (को-फाउंडर – बालाजी लॉ एसोसिएट्स एवं बॉर्डर लॉयर्स ट्रस्ट) ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली को पत्र लिखा है।
उन्होंने पत्र में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद थानों में CCTV तो लग गए हैं, लेकिन कैमरों की डर से पुलिस अब लोगों को पहले पुलिस चौकियों में ले जाती है। चौकियों में CCTV न होने से मानवाधिकार हनन और दुर्व्यवहार का ख़तरा बढ़ जाता है। महाराजगंज जैसे सीमावर्ती ज़िलों में यह स्थिति और संवेदनशील है।
प्रदेश के हर ज़िले की प्रत्येक पुलिस चौकी के अंदर और परिसर में ऑडियो-वीडियो CCTV कैमरे लगाए जाएँ।
साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने के लिए इनका बैकअप केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (Central Control Room) से जोड़ा जाए।
एडवोकेट पांडे का मानना है कि इस कदम से पुलिसिया कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और निर्दोषों के अधिकारों की सुरक्षा हो सकेगी। महाराजगंज उत्तर प्रदेश


