व्यापारी नेता संतोष जायसवाल का जायसवाल सभा ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन
व्यापारी नेता संतोष जायसवाल का जायसवाल सभा ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: व्यापारी नेता एवं श्री माता बनैलिया मंदिर समिति के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए संतोष जायसवाल के 50 वर्ष पूरे होने और 51वें वर्ष में प्रवेश करने पर जायसवाल सभा अतिथि भवन के सभा कक्ष में शनिवार दोपहर को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों, सम्मानित नागरिकों, पत्रकारों और जायसवाल समाज के प्रबुद्धजनों ने भारी उत्साह के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
संतोष जायसवाल समाज के विभिन्न संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और जनहित तथा व्यापारियों की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करते रहते हैं। उनके जन्मदिन की सूचना मिलते ही उनके आवास और दुकान पर समर्थकों का तांता लग गया। समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए माता बनैलिया से उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इसी क्रम में जायसवाल सभा अतिथि भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पहुंचकर संतोष जायसवाल ने केक काटा और उपस्थित लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाई। इस अवसर पर सभी ने उन्हें बुके भेंट कर उनके दीर्घायु होने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


