नौतनवा विधायक का अड्डा बाजार दौरा: समस्याएं सुनीं और व्यापारियों से की भेंट।

नौतनवा विधायक का अड्डा बाजार दौरा: समस्याएं सुनीं और व्यापारियों से की भेंट।
आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क:

भाजपा नेता समीर त्रिपाठी के साथ बातचीत करते हुए विधायक नौतनवा

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने देर शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान अड्डा बाजार स्थित अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थक एवं रामनगर निवासी सूरज दुबे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। केक काटने के बाद उपस्थित लोगों में मिष्ठान का वितरण किया गया, जिससे कार्यालय पर उत्सव का माहौल देखने को मिला।
​जन्मदिन के कार्यक्रम के उपरांत विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कैंप कार्यालय पर विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देशित कर उनका त्वरित निस्तारण कराया।
​जनसुनवाई के बाद विधायक ने अड्डा बाजार में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान वे दीपक समेत कई अन्य व्यापारी प्रतिष्ठानों पर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्थानीय व्यापारिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
​इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, राजेश यादव, ग्राम प्रधान राम अचल यादव, सूरज दुबे सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और व्यापारीगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *