दीपक बना काल! सोनौली कोतवाली के सामने धू-धू कर जला ट्रक
दीपक बना काल! सोनौली कोतवाली के सामने धू-धू कर जला ट्रक
आई एन न्यूज सोनौली।
दीपावली की देर शाम सोनौली कोतवाली के सामने निर्माणाधीन पार्किंग में खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक का केबिन धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।
बताया जा रहा है कि चालक ने दीपावली के पावन अवसर पर ट्रक के केबिन में एक दीप जला दिया था। माना जा रहा है कि इसी दीप के कारण केबिन में आग लगी और देखते ही देखते पूरा केबिन जलकर भस्म हो गया।
हालांकि फिलहाल यह सिर्फ अनुमान है। आग लगने का सही कारण किसी के पास नहीं है। आग की सूचना पर भारत और नेपाल दोनों देशों के अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। दोनों देशों की दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर दमकल गाड़ियां समय पर न पहुंचतीं तो पार्किंग में खड़े अन्य वाहन भी चपेट में आ सकते थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक सुरक्षित है।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह हादसा सोनौली कोतवाली के ठीक सामने हुआ। कोतवाली के सामने ही आग की लपटें उठती रहीं और लोग तमाशबीन बने देखते रहे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


