20 साल के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम!

20 साल के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम!
आई एन न्यूज परसा मलिक डेस्क: परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया मशर्की पिपरवास में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक 20 वर्षीय युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि युवक गांव का ही रहने वाला था। सुबह गांव के बाहर शव देखे जाने पर लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। घर में मातम छाया हुआ है। युवक की मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
फिलहाल युवक की मौत के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत हत्या है या कोई और कारण, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
महाराजगंज – उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *