छठ से पहले नौतनवा में एक्शन मोड में पालिका अध्यक्ष! 5 घाटों का किया औचक निरीक्षण!

छठ से पहले नौतनवा में एक्शन मोड में पालिका अध्यक्ष! 5 घाटों का किया औचक निरीक्षण!
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका परिषद नौतनवा में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल देने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है।
इसी क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ0 राम मनोहर लोहिया छठ घाट, माँ बनैलिया छठ घाट, भुन्डी छठ घाट, दोमुहान छठ घाट तथा गौशाला छठ घाट का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति को बारीकी से जांचा। उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि _”निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित घाट और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे लोकआस्था का यह महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।”_
निरीक्षण के दौरान सभासद राहुल दूबे, अभय कुमार, संजय मौर्या, राजू अग्रहरी, झुल्लूर कुरैशी, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, सत्य प्रकाश, दीपू प्रजापति, गोविन्द मौर्या के अलावा रवि त्रिपाठी, प्रमोद पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *