भाईटीका पर ही खुलता है ये मंदिर! जानिए क्यों उमड़ती है यहां भीड़?
भाईटीका पर ही खुलता है ये मंदिर! जानिए क्यों उमड़ती है यहां भीड़?
धर्म के भाई-बहन बनाने वाला मंदिर!
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क।
नेपाल काठमांडू का एक ऐसा मंदिर जहां धर्म के भाई और बहन बनाए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल द्वितीया अर्थात् भाईटीका के दिन ही भक्तों के लिए खोले जाने वाले रानीपोखरी के बीच स्थित बालगोपालेश्वर मंदिर में इस बार भी भाईटीका लगाई गई।
भाईटीका के अवसर पर बुधवार को सर्वसाधारण के लिए मंदिर को खोला गया था। बालगोपालेश्वर मंदिर वर्ष में केवल एक दिन, भाईटीका के दिन ही खुलता है। यही वजह है कि इस दिन यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। मान्यता है कि जिन दिदी-बहिनों के दाजुभाई नहीं होते और जिन दाजुभाइयों की दिदी-बहिनी नहीं होती, वे रानीपोखरी के बीच स्थित बालगोपालेश्वर मंदिर में आकर पूजा-अर्चना करके टीका लगाते हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में ऐसे भक्त मंदिर पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा कर भाईटीका लगाया।
मंदिर खुलते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने भगवान बालगोपालेश्वर का दर्शन कर सुख, समृद्धि और भाई-बहन के अटूट प्रेम की कामना की। नेपाल डेस्क:


