नौतनवा में छठ की तैयारियां जोरों पर, विधायक ने अधिकारियों संग किया घाटों का निरीक्षण

नौतनवा में छठ की तैयारियां जोरों पर, विधायक ने अधिकारियों संग किया घाटों का निरीक्षण

नौतनवा में छठ की महा तैयारी! चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने खुद संभाली कमान | 5 घाट चमकेंगे

.

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो गया है। महापर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्रशासनिक अमले के साथ नगर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
नौतनवा नगर में छठ महापर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस महापर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नौतनवा नगर में पांच छठ घाट बनाए गए हैं।
इन घाटों पर साफ-सफाई से लेकर बिजली-पानी सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी स्वयं पूरी व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।
व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए आज विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवा और पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा के साथ नगर के प्रमुख छठ घाट भुंडी छठ घाट, राम मनोहर लोहिया छठ घाट, दो मोहन घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचे और पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने घाटों पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं के बैठने के लिए उचित प्रबंध किया गया है। पूरा छठ घाट बिजली की रोशनी से अलग छटा बिखेरेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *