नौतनवा में गूंजा वाहे गुरु का जयकारा, प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा

नौतनवा में गूंजा वाहे गुरु का जयकारा, प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा

विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वागत करते हुए..

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया झांकी का स्वागत, बांटा प्रसाद।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नौतनवा में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विशाल झांकी, नन्हे बच्चों के करतब और महिलाओं, पुरुषों, बच्चों के शबद कीर्तन ने सभी को आकर्षित किया।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की जा रही थी। पूरे नगर में स्वागत के लिए भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे। पूरा नगर गुरुवाणी के कीर्तन से गूंज उठा।
गायत्री मंदिर पर हुआ भव्य स्वागत
जैसे ही झांकी नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित गायत्री मंदिर के सामने पहुंची, वहां पहले से स्टॉल लगाए नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने झांकी का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप फल वितरण किया गया और सभी सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। विधायक ऋषि त्रिपाठी सभी झांकी के स्थान पर पहुंचकर दर्शन किए और सभी को शुभकामनाएं दीं।
कीर्तन यात्रा पूरे नगर के मुख्य चौराहा, जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी।

महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *