फ़र्जी अंकपत्र लगा मदरसे में चल रहा नौक़री का धंधा
फ़र्जी अंकपत्र लगा मदरसे में चल रहा नौक़री का धंधा
आईएन न्यूज,ठूठीबारी ,महराजगंज:
विकास खण्ड निचलौल के बोदना में मदरसा अहले सुन्नत अनवारूल उलूम में अंग्रेजी विषय पर गाँव के ही व्यक्ति मारूफ आलम सिद्दीकी की नियुक्ति सन 2009 में प्रबंध समिति द्वारा की गई जिसमें मारूफ द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से हाईस्कूल व इंटर का मार्कशीट व स्नातक में समाजशास्त्र विषय श्री नारंग संस्कृत महाविद्यालय घुघुली से प्रथम वर्ष हुआ ऋषि कुल संस्कृत महाविद्यालय सिसवा से द्वितीय वर्ष का अंकपत्र लगाकर फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा है । जबकि इंटर की परीक्षा में मिले अंक पत्र में संस्कृत विषय में उपरोक्त शिक्षक को मात्र 28 अंक मिले हैं और संस्कृत महाविद्यालय में नामांकन के लिए 45 नंबर अनिवार्य होता है दूसरी तरफ स्नातक अध्ययन के लिए एक ही महाविद्यालय से लगातार 3 वर्षों तक अध्ययन किया जाता है ।जबकि उपरोक्त शिक्षक द्वारा प्रथम वर्ष की मार्कशीट दूसरे महाविद्यालय की वह द्वितीय वर्ष की मार्कशीट दूसरे में अन्य महाविद्यालय की लगाई गई इससे स्पष्ट होता है कि उपरोक्त शिक्षक ने सरकार को व प्रबंध समिति को धोखा देकर 2009 से शिक्षक पद पर फर्जी तौर पर कायम है ।इस संबंध में लिखित शिकायत ग्रामसभा बोदना निवासी अशफाक हुसैन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश वह जिला अल्पसंख्यक अधिकारी महाराजगंज से लिखित रूप में सभी साथियों के साथ शिकायत की है शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त शिक्षक मारूफ ना तो मदरसे में पढाता है और ना ही इसके द्वारा लगाया गया जो भी अंक पत्र है सही है ।इसलिए उपरोक्त शिक्षक के ऊपर कार्यवाही कर उसे मदरसे से पदच्युत किया जाए और फर्जी अंकपत्र लगाने के तहत उसके ऊपर कार्यवाही कर उसे मदरसे से पदच्युत किया जाए और फर्जी अंकपत्र लगा कर नौकरी करने व सरकार और विभाग को झांसा देने पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाए








































