गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक लूट की सूचना, हलकान रही पुलिस

गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक लूट की सूचना, हलकान रही पुलिस

गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक लूट की सूचना, हलकान रही पुलिस
—मौके पर पहुची पुलिस ने ट्रक कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया
आईएन न्यूज,पीपीगंज, गोरखपुर:
रात करीब 10 बजे एक ट्रक चालक द्वारा 100 न0 पुलिस को गोरखपुर- सोनौली हाइवे पर ट्रक और मोबाइल लूट की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुची 100 न0 एवं स्थानीय थानाध्यछ द्वारा जांच के दौरान मामला लेनदेन का निकला और ट्रक चालक समेत दो अन्य आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से सोनौली की तरफ से आ रहे चंडीगढ़ के ट्रक चालक को जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के महज 500 मीटर दूर गोरखपुर-सोनौली हाइवे पर जिप्सी सवार कुछ लोगो ने ओवरटेक कर रोक लिया और चालक समेत ट्रक को ले जाने की फिराक में थे,इसी दौरान ट्रक चालक ने 100 न0 पुलिस को मोबाइल एवं ट्रक लुटे जाने की सूचना दे दी।सूचना प्रसारित होते ही 100 न0पिआरवी के साथ ही पीपीगंज थानाध्यछ भी घटनास्थल पर पहुच गए,जिसके बाद ट्रक चालक एवं दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेते हुए ट्रक को थाने ले आये और पूछताछ चल रही है।
इस बाबत पीपीगंज थानाध्यछ राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे हाइवे पर ट्रक एवं मोबाइल लुटे जाने की सूचना मिली थी,जिस पर तुरंत मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि ट्रक चालक एवं आरोपियों के बीच लेनदेन का विवाद था जिसमे चालक ने लूट की सूचना दी थी,इस मामले में चालक समेत दो अन्य लोगो को थाने पर लाया गया है और पूछताछ चल रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे