पेड़ से टकराई बस, एक दर्जन घायल

पेड़ से टकराई बस, एक दर्जन घायल

पेड़ से टकराई बस, एक दर्जन घायल

आई एन न्यूज, बस्ती।
बस्ती-मुण्डेरवा राजमार्ग पर उमरी के पास हमीरपुर डिपो की बस ड्राइवर की मनमानी के चलते बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पेड़ उखड़ गया। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए, जिसमें से सात को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के मुताबिक ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में बस चला रहा था। 
सोमवार सुबह मुण्डेरवा कस्बे से कुछ दूर आगे बढ़ी बस उमरी गांव के पास लहराकर सड़क से उतरी और दुर्घटना ग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के सहारे घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। कई जगह स्पीड ब्रेकर पर भी रफ्तार धीमी नहीं किया। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे