ट्रक से भिड़ी डीसीएम, खलासी की हादसे में मौत

ट्रक से भिड़ी डीसीएम, खलासी की हादसे में मौत

ट्रक से भिड़ी डीसीएम, खलासी की हादसे में मौत
.. मुजफ्फरपुर से लीची लेकर लखनऊ जा रही थी डीसीएम
आई एन न्यूज ब्यूरो,, बस्ती।
बिहार के मुजफ्फरपुर से लीची लेकर लखनऊ मण्डी जा रहे डीसीएम के खलासी की बस्ती में हर्रैया थानान्तर्गत बिजरा के पास फोरलेन पर हादसे में मौत हो गई। डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई।

मुजफ्फरपुर मंडी से चली डीसीएम बस्ती में हाईवे पर मंगलवार भोर में लगभग चार बजे बिहरा के पास आगे चल रही ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही खलासी लखनऊ के मॉल थानान्तर्गत उतरेहटा निवासी प्रेमचन्द्र यादव (23) की मौत हो गई।
शव डीसीएम के मलबे में फंस कर चिपक गया। उसके चचेरे भाई ट्रक चालक सर्वेश यादव को भी चोट लगी। आसपास के लोगों से मिली जानकारी पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने गैस कटर से मलबे को कटवा कर शव को बाहर निकाला।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे