सोनौली बार्डर खुला नेपाल से आवागमन शुरु

सोनौली बार्डर खुला नेपाल से आवागमन शुरु
तीन दिनो से सील था भारत नेपाल का सोनौली बार्डर –
आईएन न्यूज़ सोनोली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में नगर निकाय के मतदान का समय समाप्त होते ही सरहद के दोनो सीमाओ में फसे पैदल यात्रियो औए वाहनो का आवागमन शुरू हो गया है ।
बुधवार की शाम सात बजे नेपाल सोनौली बार्डर खुलते ही यात्रियो का नेपाल में प्रवेश प्रारम्भ हो गया
।
स्मरण रहे कि निकाय चुनाव को लेकर सोमवार से भारत नेपाल का सोनौली बार्डर सील था । सरहद के दोनो सीमाओ में भारी संरया में यात्री फसे हुए थे । बार्डर खुलते ही यात्रियो का हुजूम दोनो देशो की ओर दौड़ पड़ा । उसके बाउजूद सुरक्षा एजेसियों ने सघन जांच के बाद ही उन्हे भारत प्रवेश दिया । सरहद पर चहल पहल बढ गयी है। आवा गमन तेज हो गया है ।





