नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के कटिंग के खिलाड़ियों में भगदड़

नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के कटिंग के खिलाड़ियों में भगदड़

नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के कटिंग का खेल हुआ फेल , खिलाड़ियों में खलबली
कटिंग के स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के कटिंग के खेल को पुलिस ने फेल कर दिया है। सोनौली से लेकर बाईपास तक पुलिस ने जाल बिछा दिए हैं। कटिंग के संभावित स्थानों पर पुलिस की कड़ी नजर है ।
पुलिस के कड़े तेवर और शख्त पहरा के कारण कटिंग का खेल फेल होता दिख रहा है जिसके कारण दलालों में खलबली मच गई हैं।
पुलिस कप्तान महाराजगंज के कड़े निर्देश पर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नौतनवा सुरेश कुमार रवि की तीखे तेवर के बाद पुलिस ने अपने रंग बदल दिए हैं । भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के लाइन से तोड़ कर निकालने के खेल पर लगभग विराम सा लग गया है ।
कटिंग के खेल के खिलाड़ीयो ने फिल्ड छोड़ दिया है । जिन स्थानों से कटिंग होने की संभावना थी वहां पुलिस ने अपने कड़े पहरे बिठा दिया है । जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं कोतवाल सोनौली रामदवन मौर्य कर रहे हैं । सोनौली पुलिस के बदले तेवर के कारण कटिंग के खिलाड़ी मैदान छोड़कर दर्शक दीर्घा में खड़े हो गए हैं और अब समय का इंतजार कर रहे हैं । पुलिस के तीखे तेवर के कारण कटिंग के खिलाड़ियों में खलबली मच गया है और नये विकल्प की तलाश में जुट गए हैं ।
कटिंग के इस खेल पर विराम लगने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे