स्वतंत्रता दिवस पर बदल गया सरहद का नजारा—

स्वतंत्रता दिवस पर बदल गया सरहद का नजारा---

M2U00020हर तरफ गुजता रहा बन्देमातरम– —
सोनौली कार्यालय/महराजगंज
स्वतंत्रता दिवस की 70 वी वर्षगाठ भारत नेपाल बार्डर के साथ ही नेपाल मे भी बडे ही हर्षाे उल्लास के साथ मनाया गया। नेपाल भारत मैत्री संघ के तत्वाधान मे सोनौली बार्डर पर आयोजित घ्वजा रोहण एसएसबी की इन्सपेक्टर हितेश्वरी चैधरी ने किया और बीर शहीदों का नमन करते हुए उपस्थित भारत नेपाल के लोगो को शुभकामनाए दी।
सोमवार की सुवह नेपाल भारत मैत्री संघ के बैनर तले बेलहिया एवं सोनौली के गणमान्य नागरिक बार्डर पर पहुच कर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित घ्वजारोहण कार्यक्रम मे सरीक हुए। स्वतंत्रता दिवस के दिन आज सरहद का नजारा ही बदल गया। हर तरफ वन्देमातरम गूजता रहा। वतन के मतवाले ढोल और नगाडे पर झूम कर नाचे और जश्न मनाया। यहा तक कि बच्चो ने राष्टीय घ्वज का आदान प्रदान कर हम सब एक है का संदेश दिया। इस मौके पर नेपाल भारत मैत्री संघ के राष्टीय वरिष्ट उपाध्यक्ष सिद्वार्थ अग्रवाल,उधोग वाणिज्य संघ सिद्वार्थनगर के पुर्व अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कार्यवाहक उपाध्यक्ष डा0 शान्त कुमार शर्मा, केन्द्रिय सदस्य उमाकान्त न्योपाने, सिद्धार्थ होटल एशोसिएन नेपाल के चन्द्र प्रकाश श्रेष्ट आदि ने अपने विचार प्रकट किया और कहा कि भारत की आजादी मे नेपाल का सहयोग रहा है। भारत नेपाल का यह अटूट रिस्ता यूगो यूगो तक चलेगा। कार्यक्रम के अंत मे नेपाल भारत मैत्री संघ के बेलहिया शाखा अध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता ने अतिथियो के प्रति अभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एसएसबी की निरीक्षक नेपाल बेलहिया के इन्सेपक्टर अभय विक्रम शाह को मिष्ठान भेटकर शुभ कामनाए दी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे