तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी ने किया हाथ साफ
तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी ने किया हाथ साफ
आई एन न्यूज सिसवा बाजार : स्थानीय उप नगर के शायर देवी स्थान चौराहे पर बीती 23/24 जुलाई की रात चोरों ने जहां 3 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी किया ,वहीं दो अन्य दुकानों का ताला तोड़ने में चोर असफल रहे।
बताया जाता है कि शायर देवी स्थान चौराहा पर स्थित अरुण शर्मा की बिस्कुट की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा लगभग 25 सौ नगद, इसी के पास ध्रुव प्रसाद की सुर्ति की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा लगभग 25 हजार नगद व बगल के बैजनाथ के किराने की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा लगभग 25 सौ नगद चोर उठा ले गए,। इसी के साथ बगल में राजेंद्र ठठेरा के किराने की दुकान का भी चोर ताला तोड़ रहे थे लेकिन घर के अंदर दुकान होने के कारण घर के लोग जाग गए और चोर ताला तोड़ना छोड़ दिए, इसके बाद सटे एक लोहे की दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिली।
इस तरह सिसवा नगर के शायर देवी स्थान चौराहे पर बीती रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने मैं चोर सफल रहे। वही दो दुकान का ताला नहीं टूट सका। जिससे चोरों को अन्य दो दुकानों में चोरी करने में सफलता नहीं मिल। इस घटना की सूचना मिलते ही सिसवा पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरु कर दी है। चर्चा है कि रात्रि गश्त में लगे होमगार्ड के जवानों ने चोरों का पीछा भी किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सके।





