पाच हजार का इनामियां गैंगेस्टर जाकिर गिरफ्तार
पाच हजार का इनामियां गैंगेस्टर जाकिर गिरफ्तार
(रेखा गुप्ता)
आई एन न्यूज बुलंदशहर ) जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बुलंदशहर मे मफरूर और इनामिया अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक देहात प्रमोद कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन एवं डिबाई के पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना नरौरा के प्रभारी मुकेश कुमार मय फोर्स के वांछित बदमाशों की तलाश मे गश्त व चैकिंग कर रहे थे उस दौरान मुखबिर की सूचना पर राजघाट कशेर रोड ग्राम पिलखना के पास से गैंगस्टर मे फरार वांछित पांच हजार रूपये के इनामी अपराधी जाकिर को अवैध अशलहा के साय गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ मे अपना नाम जाकिर पुत्र प्यारे शाह निवासी नवाब नगर थाना पटवाई जनपद रामपुर बताया।
उसके पास से एक तमंचा 315 बोर 2 जिन्दा कारतूस मिले। गौरतलब है की अभियुक्त जाकिर अपने अन्य साथियो के साथ बीती 12 सितम्बर 2016 को ट्रक में गौकशी के लिये गाय भरकर ले जा रहा था जिसको थाना नरौरा पुलिस की टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया था तो उक्त लोगो द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से बैरियर तोडते हुए ट्रक को पुलिस पार्टी के ऊपर चढाने का प्रयास किया गया था। पुलिस पार्टी द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर जाकिर तथा उसके साथी नन्हे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
उक्त घटना को लेकर थाना नरौरा में कई संगीन धाराओं मे मामला दर्ज़ हुआ था।
पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त जाकिर अपराधी किस्म का है जिसको गौवद्य जैसे जघन्य अपराधो में संलिप्त रहने पर थाना नरौरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध है जिसकी जांच थाना डिबाई पुलिस द्वारा की जा रही थी । इस मामले में जाकिर लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त जाकिर की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा गत दिवस पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त अपराधी का इतिहास भी है जिसमें मुकद्दमा अपराध संख्या 140 2016 धारा 307 भारतीय दंड विधान पुलिस मुठभेड थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर, मुकद्दमा अपराध संख्या 141 2016 धारा 3 5 क 8 गौवद्य निवारण अधिनियम थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर, मुकद्दमा अपराध संख्या 142 2016 धारा 3 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर, मुकद्दमा अपराध संख्या 188 2016 धारा 2 3 गैंगस्टर एक्ट थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर, मुकद्दमा अपराध संख्या 147 2017 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नरौरा पर मुकद्दमा अपराध संख्या 147 2017 धारा 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे मुकेश कुमार थाना प्रभारी नरौरा, उप निरिक्षक अकरम अली, हैड कांस्टेबल शिवकुमार शर्मा, कांस्टेबल विपिन और कांस्टेबल संदीप आदि पुलिस कर्मी रहे।





