भाजपा विधायक ने गिनायी सरकार की उपलब्धिया –
भाजपा विधायक ने गिनायी सरकार की उपलब्धिया –
डॉ उमाशंकर उपाध्याय
आई एन न्यूज बृजमनगंज:
प्राथमिक विद्यालय कोल्हुई के परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की गई। बैठक में तमाम विन्दुओं पर चर्चा के साथ ही परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
बुद्धवार को प्राथमिक विद्यालय कोल्हुई में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे। इस मौके पर श्री सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकास डाला। सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। श्री सिंह ने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 50 सागौन के बृक्ष भी लगाये। इस दौरान गोरखपुर के क्षेत्रीय मंत्री धर्मेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ल मण्डल अध्यक्ष कन्हैया चौहान ग्राम प्रधान मनोज सिंह मधुर सिंह प्रदीप पाण्डेय दिनेश पाण्डेय मनोज राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





