बेटिया किसी से कम नहीं, दी गई सुरक्षा से जुड़ी जानकारीया

बेटिया किसी से कम नहीं, दी गई सुरक्षा से जुड़ी जानकारीया

बेटिया किसी से कम नहीं, दी गई सुरक्षा से जुड़ी जानकारीया
स्थानीय प्रभारी कोतवाल ने सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को किया साझा,निचलौल तहसील के गडौरा बाज़ार में हुआ आयोजन
आई एन न्यूज ठूठीबारी:
देश प्रदेश में बढ़ती महिला उत्पीड़न को देखते हुए निचलौल तहसील के गडौरा बाजार स्थित कस्तूरबा गांघी बालिका विद्यालय में दिन बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी व महिला हेल्पलाइन के बारे में ठूठीबारी प्रभारी कोतवाल ओमप्रकाश चौहान ने जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार दिन बुधवार की सुबह ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गडौरा बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश चौहान ने स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस दौर में महिला कही से भी पुरूष से प्रतिस्पर्धा में पीछे नही है। आज की महिला अंतरिक्ष, हिमालय चोटी से लगायत खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है पर विडम्बना है कि पुरूष प्रधान यह समाज अब भी महिलाओं को पर्दे में रख उनकी क्षमता को दबाने का प्रयास करता है। छात्राओ को सुरक्षा से जुड़ी वह सारे बांते बताई गई जिससे वे आत्मनिर्भर हो सके। वही किसी भी मदद के लिए टोलफ्री नम्बर व महिला हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर वार्डेन रागिनी सिंह
श्रीमती सीमा राय , रीचा त्रिपाठी , विकास अग्रवाल ,विनोद गुप्त ,राजेश सिंह दिवाकर तिवारी , पत्रकार आशुतोष मिश्रा आदि अध्यापक मौजूद रहे।
अरुण वर्मा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे