गोरखपुर में पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को किया गिरफ्तार
गोरखपुर में पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को किया गिरफ्तार-
आई एन न्यूज गोरखपुर:
ज़िला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्त्वावधान में 9 अगस्त 1942 को ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन की 75वी वर्षगांठ पर उसके प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए टाउन हॉल फव्वारा स्थित उनकी प्रतिमा पर इकट्ठा होकर लोकतंत्र और धरनिर्पेक्षता जैसे महान मूल्यों की रक्षा हेतु संघर्ष करने की शपथ एवं जनसमस्याओं को लेकर धरना देने का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन पुलिस ने सभी कांग्रेसियो को फौरन गिरफ्तार कर के पुलिस लाइन भेज दिया। आज शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद है इस कारण शहर की शान्ति व्यवस्था में कोई व्यवधान ना उत्पन्न हो कांग्रेसियो को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें जिलाध्यक्ष डॉक्टर सयैद जमाल,जिला महासचिव/ प्रवक्ता अनवर हुसैन, इमरान खान आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।








































