गोरखपुर में पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव का ऐलान
गोरखपुर में पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव का ऐलान –
त्रास्ती में, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देगी समाजवादी पार्टी ।
आई एन न्यूज डेस्क गोरखपुर ।
सोमवार को गोरखपुर पहुचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज सबसे पहले खोराबार थानाक्षेत्र के बेलवार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित कुसुम गुप्ता के घर पर परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद बेलीपार थाना क्षेत्र के बाघागाढ़ा गांव के ब्रम्हदेव यादव के घर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया।
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में मासूमों ने दम तोड़ दिया था। सबसे पहले अखिलेश यादव ने ही इस मामले में सरकार को कटघरे में खड़ा किया। और आज गोरखपुर पीड़ित परिवारों से मिलकर अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये समाजवादी पार्टी देगी।अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर त्रासदी में आक्सीजन की कमी से मरने वालों की घटना राज्य सरकार की लापरवाही से हुई है। इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार ।
गोरखपुर के इस मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह यही दावा कर रहे हैं कि बच्चों की मौत आक्सीजन की कमी के कारण नहीं बल्कि इन्सेफेलाइटिस नाम की बीमारी और सफाई के अभाव में हुई है।





