राम रहीम दोषी करार, कोर्ट ने भेजा जेल , डेरा समर्थक हुए हिशंक कई जगह तोड़ फोड़ और आगजनी

राम रहीम दोषी करार, कोर्ट ने भेजा जेल , डेरा समर्थक हुए हिशंक कई जगह तोड़ फोड़ और आगजनी।
आई एन न्यूज ब्यूरो:
हरियाणा हाईकोर्ट ने महत्वूर्ण
साध्वी से रेप के मामले में फैसला सुनाते हुये डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को दोषी करार दिया और उन्हें फिलहाल सेना-पुलिस कस्टडी में जेल भेजा गया है।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के बाहर का नजारा इस समय काफी भयावह है। चंडीगढ़: साध्वी से रेप के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने महत्वूर्ण फैसला सुनाते हुये डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को दोषी करार दिया और उन्हें फिलहाल सेना-पुलिस कस्टडी में जेल भेजा गया है।
बता दे राम रहीम को सेना के पश्चिमी कमान में सेना की कस्टडी में अंबाला जेल में अगले फैसले तक रखा जायेगा। इस मामले में सोमवार को सीबीआई कोर्ट अपना अंतिम फैसला सुनायेगी।
समझा जाता है कि रेप केस में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिये गये बाबा राम रहीम को सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सजा सुनाई जायेगी। इस बीच राम रहीम की मेडिकल जांच कराई जायेगी। इस दौरान वह सेना की निगरानी में रहेंगे।
सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायाधीश जगदीप सिंह ने उक्त फैसला सुनाया।
सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान केवल 7 लोग उपस्थित थे। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत आरोप तय हुए थे। जिसमें अब फैसला आया। । उक्त निर्णय के आते ही डेरा समर्थक हिशंक हो गये और कई जगह तोड़ फोड़ और आग जनी की खबर।





