रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

आई एन न्यूज ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस की चपेट में आने से कुर्थिया गांव निवासी 18 वर्षीय जावेद अख्तर की मौत हो गई।

घटना के बाद चालक रोडवेज बस को लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर बस को रोक लिया, जबकि मौका देख चालक फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इससे घंटों आवागमन बाधित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीराम पाल मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो बस ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे