नौतनवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भव्य जन गोष्ठी संपन्न
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायी प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संघ के अखिल भारतीय सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये का ओजस्वी एवं मार्गदर्शक उद्बोधन रहा।
अपने संबोधन में अतुल लिमये जी ने राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा युवाओं से विशेष आह्वान किया कि वे समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझें और सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवधेश मल्ल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की विचारधारा को विस्तार से रखा।
कार्यक्रम का संचालन जन्मेजय सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला संघ चालक निशीथ नाथ पांडे, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी, प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील जी, सह विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक नागेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख परमानन्द गोस्वामी, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सुधाकर जायसवाल, नगर संघचालक अतुल चंद्र, नगर कार्यवाह शशांक शेखर सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम’ के साथ हुआ। यह जन गोष्ठी न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में भी सफल सिद्ध हुई।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

नौतनवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भव्य जन गोष्ठी संपन्न
किसी ने नहीं सुनी हमारी पीड़ा”—अब सेमरहवा की जनता क्यों कर रही ऋषि त्रिपाठी की तारीफ?
विपक्ष पर साधा निशाना, बोले ऋषि त्रिपाठी जो 40 साल में नहीं हुआ, हमने कर दिखाया
वादे से विकास तक: 27 करोड़ के पुल पर सेमरहवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का आज भव्य स्वागत
सोनौली बॉर्डर पहुंचे डीआईजी एस. चनप्पा, किया निरीक्षण, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक. 
