नेपाल के म्याग्दी में बड़ा सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल
नेपाल के म्याग्दी में बड़ा सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क:
नेपाल के म्याग्दी जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना बेनी नगरपालिका–9 जलेश्वर क्षेत्र में हुई।
जानकारी के मुताबिक, म्याग्दी
से पोखरा जा रही बस (नंबर ग 2 ख 1457) और भैरहवां से दाना के रुप्से की ओर जा रहा ट्रक (नंबर ग प्र. 01001 ख 0012) आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जिला प्रहरी कार्यालय म्याग्दी के अनुसार, बस में सवार 24 लोगों में से चालक और सहचालक समेत 9 लोग सुरक्षित हैं, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायल यात्री Muktinath Temple (मुक्तिनाथ) से दर्शन कर लौट रहे थे जो भारतीय तीर्थयात्री बताए गए हैं।
घायलों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और मध्यप्रदेश के यात्री शामिल हैं। इनमें दीपकराज मित्तल (62), शंकर लाल केशवानी (63), कृति शर्मा (42), गौरव सेनी (38), राज अडोलिया (72), सिमरन साहाय (20), प्रेमा शर्मा (67), अल्का गुप्ता (53), अरविंद भट्ट (58), रामगोपाल शर्मा (69), बंधना शर्मा (48), ऋचा कौशिक (37), गौरव कौशिक (39), विनीत गोयल (48) और निरु चौधरी (42) शामिल हैं।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अधिकांश घायलों के चेहरे, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
बस चालक विकास जिसी (31), निवासी कास्की, घायलों के उपचार में सहयोग कर रहा है, जबकि ट्रक चालक नारायण प्रसाद शर्मा (28), निवासी पर्वत, पुलिस के संपर्क में है।
प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।
(स्रोत, नेपाली मीडिया)


