विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसंपर्क अभियान तेज, सीसी रोड व इंटरलॉकिंग कार्यों का लोकार्पण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। ऋषि त्रिपाठी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में देर रात तक विभिन्न ग्राम सभाओं का भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान को गति दी। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

इसी क्रम में लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम परसौनी कला में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का भव्य लोकार्पण किया गया। विधायक के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रामाशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश मौर्य, हरिराम साहनी, संतोष शुक्ला, उमाशंकर यादव, रवि शंकर पांडे और दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसके बाद नौतनवा विकासखंड के सोनौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 घनश्याम नगर में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नवज्योति स्कॉलर एकेडमी के प्रबंधक शिरीष पांडे ने विधायक का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया, वहीं विद्यालय के नन्हे बच्चों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
देर रात नौतनवा ब्लॉक के ग्राम चडलहा स्थित एम.आर.एस. नेशनल इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में शामिल होकर विधायक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया तथा शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र पाल, नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

“नौतनवा में विधायक के पीछे क्यों दौड़ पड़ी भीड़? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान”
सोनौली में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नौतनवा में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण: नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं– ऋषि त्रिपाठी, विधायक
सोनौली व नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण आज, विधायक होंगे मुख्य अतिथि
नौतनवा में दो शातिर चोर गिरफ्तार; जुए और कैसीनो में उड़ाए चोरी के पैसे 
