नौतनवा के पी.एन. पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम आज
नौतनवा के पी.एन. पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आज
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी कार्यक्रम के होगें मुख्य अतिथि।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा से सटे चंडीथान स्थित पी.एन. पब्लिक स्कूल में आज शुक्रवार को वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सायं 6:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विज्ञान प्रदर्शनी, रंगारंग कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य इंजीनियर बी.एन. मिश्रा ने इंडो नेपाल न्यूज़ से विशेष बातचीत में बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ वार्षिक उत्सव में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी एवं अभिभावक उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


