नौतनवा-सोनौली में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नौतनवा-सोनौली में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: बृहस्पतिवार सुबह नौतनवा और सोनौली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह ने अचानक हड़कंप मचा दिया। जैसे ही लोगों को ईंधन की कमी की खबर मिली, वे तेजी से पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते अलग-अलग पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
सुबह से ही बाइक, कार और अन्य वाहनों के चालक टंकी फुल कराने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। स्थिति को संभालने के लिए कई स्थानों पर पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल का वितरण कराया गया, ताकि अव्यवस्था न फैले।
बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पहले से ही रसोई गैस की किल्लत की चर्चा थी। इसी बीच बुधवार शाम तक नौतनवा और सोनौली के दो पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद यह खबर तेजी से अफवाह में बदल गई कि पूरे इलाके में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो गई है।
अफवाह फैलते ही लोगों में घबराहट बढ़ गई और वे जरूरत से ज्यादा ईंधन लेने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े। इससे अचानक मांग बढ़ गई और कई जगहों पर लंबी लाइनें लग गईं।
हालांकि प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति सामान्य है और जल्द ही सभी पंपों पर स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे