नन्हे कदम बड़े सपने: बच्चों ने मंच पर बिखेरा प्रतिभा का जादू, तालियो से गूंजा पी0एन0 पब्लिक स्कूल

नन्हे कदम बड़े सपने: बच्चों ने मंच पर बिखेरा प्रतिभा का जादू, तालियो से गूंजा पी0एन0 पब्लिक स्कूल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे से सटे ग्राम चंडीथान स्थित पी0 एन0 पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और मासूम अदाओं से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि एवं नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर बी0 एन0 मिश्र, शिरीष पांडे और जनार्दन मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर रंगारंग प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने पूरे माहौल को उत्साह, उमंग और आनंद से सराबोर कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया और नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर पी0 एन0 मिश्र ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवज्योति स्कॉलर एकेडमी सोनौली के प्रबंधक शिरीष पांडे, वीरेंद्र त्रिपाठी, जनार्दन मिश्रा, राहुल दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे