नौतनवा में बचपन स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, अभिभावकों ने जताया हर्ष

नौतनवा में बचपन स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, अभिभावकों ने जताया हर्ष
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
बचपन ए प्ले स्कूल नौतनवा में आज बच्चों का वार्षिक रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने अपने स्तर के अनुसार अच्छे अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि सभी छात्र सफलतापूर्वक प्रमोट होकर अगली कक्षा में पहुंच गए।
स्कूल के UKG के बच्चों ने भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार करते हुए क्लास वन में प्रवेश लिया और अब वे A.B. International School, नौतनवा से अपने औपचारिक शिक्षा सफर की शुरुआत करेंगे। बच्चों में इस नए चरण को लेकर खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
रिजल्ट डे को सिर्फ एक औपचारिकता न बनाकर, बचपन परिवार ने इसे “PTM उत्सव” के रूप में मनाया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए गिफ्ट्स और मिठाइयों का वितरण किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।
कार्यक्रम में एक “रिव्यू कॉर्नर” भी बनाया गया, जहां पेरेंट्स और टीचर्स ने अपने विचार और फीडबैक साझा किए। सभी अभिभावकों ने शिक्षकों के कार्य की सराहना की और उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
स्कूल की डायरेक्टर Anjali ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य रिजल्ट के दबाव को कम करना और एक सकारात्मक व स्वस्थ माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि बच्चे और अभिभावक बिना किसी तनाव के इस दिन को एंजॉय करें, आपसी संवाद से सीखें और भविष्य में और बेहतर करें।”
उन्होंने आगे बताया कि स्कूल और अभिभावक मिलकर एक टीम के रूप में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करेंगे। यही PTM का यह कॉन्सेप्ट A.B. International School में भी लागू किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों में मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, मनिता, प्रियंका, ईशा, अंजली, प्रीती, रिंकल, अंशिका, इशिता और श्रद्धा का विशेष योगदान रहा।
अंत में डायरेक्टर अंजली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी टीम के साथ बच्चों के लिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ करने का संकल्प दोहराया।

महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे