भाजपा नेता की दुकान में घुसकर तोड़फोड,मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता की दुकान में घुसकर तोड़फोड,मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता की दुकान में घुसकर तोड़फोड,मुकदमा दर्ज

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की दुकान में घुसकर तोड़फोड,मुकदमा दर्ज ।
36 घंटे तक गणेश परिकर्मा के बाद भाजपा नेताओ के हस्ताक्षेप से दर्ज हुआ मुकदमा ।
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा : स्थानीय कस्बे के पड़ाव में स्थित एक फल की दुकान पर कुछ दबंगों ने धावा बोल का जमकर तोड़फोड़ किया और दुकानदार के विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें बुरी तरह मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये ।
मिले खबरों के मुताबिक वार्ड नंबर 2 बिस्मिल नगर निवासी गोपाल सोनकर द्वारा दिए गए तहरीर के मुताबिक 31 अगस्त को सुबह करीब 6:00 बजे जब सोनकर अपने घर पर सोए हुए थे तभी नानक नगर निवासी हीरा रघुनाथ पुत्र हीरा लाल विनोद विनय पुत्रगण रघुनाथ वर्मा उनके दुकान पर धावा बोल दिया और दुकान का सारा सामान तोड़कर सड़क पर बिखेर दिया। जब सोनकर को सूचना मिलीे तब वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो जिस पर वह भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारा-पीटा ।
तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया इस घटना की सुनकर मौके पर आकर कुछ लोगों ने बीच बचाव किया ।
इस संबंध में पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 427, 323, 504 ,506 एवं अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है । खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी ।
बताते चले कि गोपाल सोनकर युवा मोर्चा महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष उसके बाउजूद इन्हे अपना मुकदमा दर्ज कराने के लिए 36 घंटे तक नौतावा थाने की गणेश परिकर्मा करने तथा भाजपाइयो के हस्ताक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ ।

भाजपा नेता की दुकान में घुसकर तोड़फोड,मुकदमा दर्ज

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे