तो क्या कस्टम विभाग द्वारा पकड़ी गयी बाइक चोरी की है?
,,,तो क्या कस्टम विभाग द्वारा पकड़ी गयी बाइक चोरी की है?
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा : नौतनवा कस्टम विभाग द्वारा एक बाइक को पकड़े जाना, अब खुद उनके लिये ही सिरदर्द बन गया है। एक सप्ताह से कस्टम विभाग माथापच्ची में जुटा है, कि वह करे तो क्या करे?
बाइक से तीन बोरी खाद ला रहे एक युवक को कस्टम के कुछ़ कर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया। बाइक के कागजात गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत मिले। कस्टम विभाग अपने स्तर से वाहन मालिक की तलाश में जुटा। मगर वह मालिक तक नहीं पहुंच पाया। मामला संदिग्ध होते देख, कस्टम विभाग अभी भी उस बाइक की पुख्ता लिखापढ़ी रोके हुये है। बाइक के साथ पकड़े गये युवक से पूछ़ताछ हुई, तो उसने बताया कि बाइक तीसरे से खरीदी थी।
फिलहाल कस्टम विभाग इस जांच पर अब अधिक फोकस हो गया है कि कहीं पकड़ी गयी बाइक चोरी की तो नहीं? हालांकि इस मामले में कस्टम विभाग का अब तक पुलिस से कोई संपर्क न साधना कई पेंचीदा सवाल खड़े कर रहे हैं? जो कस्टम विभाग की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा कर सकते हैं!






