नौतनवा:तहसील दिवस में केवल नौ मामलों का निस्तारण
तहसील दिवस में केवल नौ मामलों का निस्तारण
– 142 फरियादियों में 133 लौटे मायूस
– उप जिलाधिकारी ने शीघ्र ही मामलों के निस्तारण के दिये निर्देश

संवाददाता.मनोज पाण्डेय
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:मगंलवार को नौतनवा तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस त्वरित निस्तारण में फीका रहा। कुल 142 फरियादी शिकायत लेकर आये। राजस्व 50 पुलिस 30 विकास 27, शिक्षा 01 समाज कल्याण 03अन्य 31 मामले आये ,जिनमें से नौ राजस्व के मामले ही मौके पर निस्तारित करने के दावे तो किये गये। मगर शेष 133 फरियादियों को आश्वाशन का झुनझुना मिला और वह मायूस होकर वापस लौटे। मजेदार बात तो यह रही कि आयी शिकायतों में करीब दर्जन भर शिकायतें ऐसी रही, जो इसके पूर्व भी तहसील दिवस में आ चुकी हैं। हालांकि तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश अंजोर ने मातहतों को कड़े निर्देश दिये कि लंबित शिकायतों को शीघ्र ही जांच कर निस्तारित किया जाय।
तहसिल दिवस मे 5 लोग रहे गैर हजिर…1- डिप्टी सीएम ओ, 2- बी एस ए नौतनवा,3-एडियो पंचायत लक्ष्मीपुर, 4-.एडियोसहकारी समितिया, 5- सहायक सन रक्षक. इन लोगो से उप जिला अधिकारी ने स्पष्टीकरण मागा है।





