सोनौली बार्डर से चार संदिग्ध मुसलमानों को नहीं मिली भारत प्रवेश की अनुमति
सोनौली बार्डर से चार संदिग्ध मुसलमानों को नहीं मिली भारत प्रवेश की अनुमति
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:सोनौली सीमा पर गुरुवार की सुबह को चार संदिग्ध लोगों को एसएसबी ने भारत में प्रवेश करने की इज़ाजत नहीं दी और उन्हें वापस नेपाल भेज़ दिया गया। वापस नेपाल गये चारो व्यक्ति मुसलमान थे। एसएसबी ने उन्हें भारत प्रवेश की इंट्री इसलिये नहीं दी।
हालांकि पूछ़ताछ में चारों व्यक्ति अपने आपको नेपाल निवासी बता तो रहे थे। मगर कोई पहचान पत्र नहीं मिले।
बतादें कि रोहिंग्या शरणार्थियों की नेपाल के रास्ते भारत आने की संभावना है। जिसके कारण भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी हुआ है। एसएसबी को भी विशेष दिशानिर्देश जारी हुये हैं। जिसके क्रम एसएसबी ने यह कार्यवाई की है।
सोनौली मुख्य गेट पर तैनात एसएसबी का कहना है कि सुबह चार व्यक्ति भारतीय सीमा में आ रहे थे। अपने आप को नेपाली नागरिक बता तो रहे थे, मगर कोई प्रूफ न दिखा पाने की दशा में उन्हें वापस नेपाल भेज दिया गया।


