सोनौली बार्डर पर स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर पर स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: कोतवाली क्षेत्र के फरेन्दी तिवारी गांव के रास्ते नेपाल जा रहे एक युवक को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर को चौकी प्रभारी सोनौली अवधेश नारायण तिवारी अपने हमराही सिपाहियो के साथ फरेन्दी तिवारी गांव में गस्त कर रहे थे उसी दौरान एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे दौड़ा कर पुलिस कर्मियो ने पकड़ लिया । और जाच किया तो युवक के जेब से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।पूछताछ में युवक ने अपना नाम सन्तोष भटराई निवासी बुटवल नेपाल बताया और यह भी बताया की वह इसका सेवन करता है । प्रतिदिन सोनौली काली मंदिर के पास से खरीद कर नेपाल ले जाता है।
प्रभारी कोतवाल सोनौली बृजेश सिंह ने बताया की युवक के खिलाफ8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे