ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने किया सोनौली का दौरा
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने किया सोनौली का दौरा
ओवर लोड के सम्बन्ध में भारत और नेपाल के अधिकारियो से मिले चालको से पूछताछ
आई एन न्यूज़ ब्यूरो सोनौली:सोनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल जा रहे ओवर लोड वाहनों की शिकायत की जाच करने पहुचे ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने आज भारत और नेपाल कस्टम अधिकारियो से मिले और नेपाल कस्टम के अंदर और सरहद के भारतीय सीमा में खड़ी वाहन चालको से पूछताछ किया। वृहस्पतिवार की दोपहर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनारस डी के त्रिपाठी नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रको के ओवर लोड की शिकायत में जाच करने सोनौली पहुचे नेपाल कस्टम के अंदर और सरहद के भारतीय सीमा में दशहरे की छुट्टी के कारण खड़ी वाहन चालको से पूछताछ किया और सोनौली कस्टम भैरहवा कस्टम कार्यालय में पहुच कर अधिकारियो से मिले ओवर लोड ट्रको की जानकारी मांगी।इस दौरान पत्रकारो से बातचीत में उन्होंने बताया की ओवर लोड किसी भी हाल में नही चलने दिया जाएगा कस्टम अधिकारियो से डिटेल मांगी गयी है इसमें संलिप्त दोषी अधिकारी बक्से नही जाएंगे।

