नेपाल में दो समुदाय के बीच झड़प दो दर्जन से अधिक घायल, फायरिंग।

नेपाल में दो समुदाय के बीच झड़प दो दर्जन से अधिक घायल, फायरिंग।
स्थिति गम्भीर प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू भारत नेपाल सीमा नेपाल के बर्दिया जिले का मामला
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क;
भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बर्दिया जिले के गुलरिया लालपुर कस्बे में रविवार को दुर्गा प्रतिमा और मुहर्रम जुलुस के दौरान रास्ते को लेकर दोनों समुदाय में झड़प हो गयी देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गयी दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगे।मौके पर पहुची नेपाल पुलिस बल प्रयोग कर लोगो को छीतर बितर किया।
हालात बिगड़ने पर कई राउंड आसू गैस के गोले दागे तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका।सोमवार की सुबह फिर दोनों तरफ से लोग लाठी लिए सड़क पर आ गए और पथराव शुरू कर दिए स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जिला प्रशासन ने कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया है।
बर्दिया जिलाधिकारी नारायण प्रसाद भट्टराई ने बताया की रविवार की घटना में 24 लोग घायल हो गए थे जिसमे कुछ गम्भीर है। घटना के बाद हालात काबू में थे लेकिन सोमवार को फिर तनाव बड़ जाने के कारण लालपुर से 500 मीटर पर के तनाव ग्रस्त क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है उपद्रवियो को गोली मारने के आदेश दिए गए है।





