नेपाल:फूंका चुनावी बिगुल लुम्बिनी में एक ही मंच पर आये कई मधेशी दल
नेपाल:फूंका चुनावी बिगुल लुम्बिनी में एक ही मंच पर आये कई मधेशी दल
पूर्व उपप्रधानमंत्री उपेंद्र ने मधेश समाज को एक जुट हो मतदान करने की किया अपील
इंन्डो नेपाल न्यूज टीम भैरहवा:नेपाल में लोकसभा व विधान सभा की चुनावी सुगबुगाहट के बीच बुधवार को रुपंदेही जिले के लुंबिनी में मधेशी दलों ने एक मंच पर आने का आगाज कर राजनैतिक हलचल को बढ़ा दिया।
पूर्व उपप्रधानमंत्री व पूर्व विदेश मंत्री रहे व संघीय समाजवादी फोरम पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने जनसभा कर मधेशी समुदाय के वोटरों को एक जुट होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि मधेसी समाज के एक जुटता के साथ साथ मधेशी राजनैतिक दलों को भी चाहिये कि वे एक जुट होकर चुनावी मैदान में उतरें। जिससे कि मधेश विरोधी राजनैतिक दल मधेसी राजनैतिक दलों के मतभेद व फुटमत का फायदा न उठा पायें। यही कारण है कि नेपाल का बहुसंख्यक मधेशी समुदाय आज अल्पसंख्यक की तरह लड़ रहा है।


