नेपाल::फूंका चुनावी बिगुल लुम्बनी में एक ही मंच पर आये कई मधेशी दल नेता
नेपाल में फूंका चुनावी बिगुल लुम्बनी में एक ही मंच पर आये कई मधेशी दल नेता
पूर्व उपप्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने मधेश समाज को एक जुट हो मतदान करने की किया अपील
आई एन न्यूज ब्यूरो भैरहवा नेपाल::नेपाल में लोकसभा व विधान सभा की चुनावी सुगबुगाहट के बीच बुधवार को रुपन्देही जिले के लुम्बिनी में मधेशी दलों ने एक मंच पर आने का आगाज कर राजनैतिक हलचल को बढ़ा दिया।
पूर्व उपप्रधानमंत्री व पूर्व विदेश मंत्री रहे व संघीय समाजवादी फोरम पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने जनसभा कर मधेशी समुदाय के वोटरों को एक जुट होकर मतदान करने की अपील की। कहा कि मधेसी समाज के एक जुटता के साथ साथ मधेशी राजनैतिक दलों को भी चाहिये कि वे एक जुट होकर चुनावी मैदान में उतरें। जिससे कि मधेश विरोधी राजनैतिक दल मधेसी राजनैतिक दलों के मतभेद व फुटमत का फायदा न उठा पायें। यही कारण है कि नेपाल का बहुसंख्यक मधेशी समुदाय आज अल्पसंख्यक की तरह लड़ रहा है।
इस मौके पर तमाम अलग अलग मधेशी दलों के पदाधिकारियों अपना पद छ़ोड़ संघीय समाजवादी फोरम पार्टी की सदस्यता ली।
जिनमें मुख्य रुप से लोक तांत्रिक फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद वकील, राजपा के केंद्रीय सदस्य व पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, नेपाली कांग्रेस की रमावती देवी, राजपा के अब्दुर्रहमान व लोकतांत्रिक फोरम के फिरोज अली शामिल रहे।
मंच से सम्बोधित करते हुए वक्ताओं नें भी मधेशी एकजुटता पर जोर दिया।
सभा का संचालन नीलम यादव ने किया इस अवसर पर रामबरन यादव, सहसराम यादव, महेंद्र यादव, बच्चू लाल, तुल बहादुर पुन, वीरेंद्र चौधरी व शंभू आदि उपस्थित रहे।





