सीएम राप्ती नदी पर चन्दाघाट पुल एंव तरकुलानी में पम्प हाउस का शिलान्यास करेंगे

सीएम राप्ती नदी पर चन्दाघाट पुल एंव तरकुलानी में पम्प हाउस का शिलान्यास करेंगे

सीएम राप्ती नदी पर चन्दाघाट पुल एंव तरकुलानी में पम्प हाउस का शिलान्यास करेंगेसीएम राप्ती नदी पर चन्दाघाट पुल एंव तरकुलानी में पम्प हाउस का शिलान्यास करेंगे

आई एन न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर::प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर को सदर तहसील में राप्ती नदी पर चन्दाघाट पुल एंव तरकुलानी में पम्प हाउस का शिलान्यास करेंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने दी। उन्होंने बताया कि चन्दाघाट पुल से गोरखपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग मात्र 5 किमी0 तथा गोरखपुर देवरिया मार्ग लगभग 10 किमी0 रह जायेगा। इस क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि चन्दाघाट पुल से गोरखपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग से सेमरामानिक चक, बेलवार, बरसाइत तथा जंगल रामलखनवा होते हुए गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के रामपुर करजहा के पास आकर देवरिया जा सकेंगे। साथ ही फोरलेन के अतिरिक्त एक अन्य बाइपास भी मिल जायेगा जिससे गोरखपुर शहर पर आवागमन का भार कम होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 360 मी0 का यह पुल दो साल में तैयार हो जायेगा। कुल 35.26 करोड़ रूपये की लागत का यह पुल राज्य सेतु निगम बनायेगा।
उन्होंने बताया कि तरकुलानी रेग्युलेटर के पास 40.60 करोड़ की लागत से एक पम्प हाउस तैयार किया जायेगा जिससे कि बरसात के दिनों में क्षेत्र को जलप्लावन से बचाया जा सकेगा और फसल की भरपूर पैदावार किसान प्राप्त कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने 16 अक्टूबर को होने वाले दोनों शिलान्यास के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, हेलीपैड, ट्राफीक की दृष्टि से स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर राहुल पाण्डेय, एडीएम बलराम सिंह, सेतु निगम के प्रबंधक आशीष गर्ग, प्रोजेक्ट मैनेजर ए.के. सिंह एंव स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे