यमुना में आस्था की डुबकी ने ली 2 सगे भाई-बहन की जान, मचा हड़कंप
यमुना में आस्था की डुबकी ने ली 2 सगे भाई-बहन की जान, मचा हड़कंप
आई एन न्यूज ब्यूरो मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब यमुना नदी में स्नान करने गए भाई बहन डूब गए। गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद बहन की लाश को नदी में से बाहर निकाल लिया गया, जबकि भाई के लाश की अभी भी तलाश की जारी है।
दरअसल मामला कंपू घाट का है। जहां पर मथुरा टाउनशिप में रहने वाले महेश शर्मा की पत्नी गौरी शर्मा भाई-दूज के पर्व पर अपने भाई भोला शर्मा के साथ यमुना नदी में स्नान करने गई थी। यमुना नदी के किनारे बने कंपू घाट पर स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गए।
तभी गहरे पानी में उतरने की वजह से दोनों भाई-बहन डूब गए। आनन-फानन में लोगों ने गोताखोरों को जानकारी दी। घाट पर मौजूद गोताखार जब तक मदद के लिए दोनों भाई बहन के पास पहुंचते तब तक वो पानी के बहाव में बह चुके थे। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद गौरी शर्मा की लाश को यमुना से बाहर निकाला। वहीं भाई भोला शर्मा की लाश अभी तक मिल नहीं पाई है।








































