सोनौली बार्डर पर 2० हजार विदेशी मुद्रा के साथ एक बोद्धिष्ट धराया —
सोनौली बार्डर पर 2० हजार विदेशी मुद्रा के साथ एक बोद्धिष्ट धराया —- सोनौली कायालय /महराजगंज काठमान्डू से दिल्ली जा रही मैत्री बस से एक बौधिष्ट व्यक्ति के पास से लैण्ड कस्टम सोनोली की टीम ने 20 हजार डालर बरामद कर उसे अपने हिरासत मे ले लिया ।
सोमवार की रात करीव नौ बजे काठमाडू से दिल्ली चलने वाली भारत नेपाल मैत्री बस को लैण्ड कस्टम कार्यालय सोनोली कस्टम आयुक्त नौतनवा के निर्देशन मे उक्त बस की जाच के लिए कस्टम अधीक्षक सोनौली मुहमद सुहेल के नेतृत्व मे अधीक्षक एस०के० चौहान निरीक्षक पीके० सिह राजेश मिश्रा आदि सिपाहियो के साथ बस मे सवार यात्रियो की गहन जाच मे जुट गये । और एक बौधिष्ट व्यक्ति पर कस्टम अधिकारियो की निगाह टिक गयी ।और उसका जाच किया तो उसके पास से 20 हजार डालर यूएस का बरामद हुआ । जिस पर उक्त व्यक्ति को कस्टम अधिकारियो ने अपने हिरासत मे ले लिया । अधिकारियो को उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह काठमाडू से दिल्ली मजनू का टिला जाना चाहता है । उसने यह भी बताया कि जम्मू काश्मीर का वह रहने वाला है । उसने अपना नाम टुनूडुप नामडाल बताया है । सोनौली कस्टम कार्यातय पर कस्टम अधिकारियो समेत तमाम सुरक्षा एजेसियो ने भी उससे पूछ ताछ किया ।
इस सम्बंध मे कस्टम आयुक्त नौतनवा मधुकर आनन्द ने बताया कि बौधिस्ट से बरामद मुद्रा को फेमा की धारा 4 के तहत सीज तथा कस्टम एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । उन्होने यह भी बताया बरामद मुद्रा को बोद्धिस्ट दान का बता रहा था । किन्तु उसके पास से मिले तमाम मुद्राए एक सिरीयल नम्वर के है ।
सूत्रो ने बताया कि विदेशी मुद्रा उसे कैसे और कहा मिला । इसकी जाच गोपनीय एजेसिया करने मे जुटी है ।
हाला कि उक्त कार्यवाही के बाद उसे छोड़ दिया गया है ।





