नेपाली टैकर व्यवसायीयो ने परिवहन विभाग पर लगाया शोषण का आरोप —
टैकर व्यवसायी संघ सड़क पर उतरने की दी चेतावनी ——
नेपाल मे घेरेगे राजदूत को —–
सोनौली कार्यालय/ महाराजगंज
जिला का परिवहन विभाग मित्र राष्ट्र नेपाल से आने वाले नेपाली टैंकर मालिको का शोषण करते हुए उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है । परिवहन विभाग के व्यवहार से खफा नेपाल के टैंक व्यवसायी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है ।
मिले खबरों के मुताबिक नेपाल से भारत पेट्रोलियम पदार्थ लेने आने वाले टैंकर दूतावास से 3 महीने की परमिट प्राप्त कर भारत में आते हैं । परिवहन विभाग उस पर अपना टैक्स लेता है । उत्तर प्रदेश मैं पड़ने वाले दो जिले जिनके बॉर्डर से नेपाली टैंकर अधिक संख्या में भारत में प्रवेश करते हैं । उनमे पहला बॉर्डर सुनौली है । दूसरा बार्डर बहराइच है । बहराइच बॉर्डर पर 10 चक्का टैंकर का परिवहन विभाग 4 हजार 34 रूपये लेता है और छह छक्का ५ ₹27 सौ लेता है । लेकिन महाराजगंज जिले मे परिवहन अधिकारी का अपना स्वयं का कानून चल रहा है । यहां 10 चक्का दो या छह छक्का सबका एक समान 92 सौ रुपये टैक्स लेते हैं । इस मामले में टैंकर मालिकों मे प्रेम घर्ती मगर दामोदर खरेल राकेश कशौधन धमेन्द्र पौडेल भोपराज अर्याल अनिल जायसवाल्ल द्वारा परिवहन विभाग से पूछे जाने पर अधिकारी उनसे रुखे स्वर में बात करते हैं । टैकर मालिकों का कहना है कि एक प्रदेश में दो तरह से टैक्स कैसे लग रहा है । परिवहन विभाग महाराजगंज के रूखे व्यवहार और शोषण से खफा टैकंर व्यवसाई संघ सड़क पर उतरने का मन बना लिया है । हालांकि इस मामले को लेकर टैंकर व्यवसाई संघ नेपाल मे बैठे भारतीय राजदूत से भी मिलेगा । साथ ही सुनौली की युवा समाजसेवी गुड्डू सिंह ने प्रवंध निदेशक परिवहन लखनऊ मंडलायुक्त संभागीय परिवहन अधिकारी गोरखपुर जिला अधिकारी महाराजगंज तथा परिवहन अधिकारी महाराजगंज को शिकायती रजिस्ट्री पत्र भेजकर अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग किया है ।





