आदमखोर तेंदुए का आतंकः10 साल के मासूम को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

आदमखोर तेंदुए का आतंकः10 साल के मासूम को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

आदमखोर तेंदुए का आतंकः10 साल के मासूम को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीणआदमखोर तेंदुए का आतंकः 10 साल के मासूम को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

आई एन न्यूज बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच में तेंदुए का आंतक सिर चढ़ कर बोल रहा है। जहां आए दिन तेंदुआ ग्रामीणोें को अपना शिकार बना रहा है। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बीते दिन तेंदुए ने 10 साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। जहां बच्चे की लाश खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिली। वन अधिकारियों को सूचना दी जाती है लेकिन वह पल्ला झाड़ते हुए नजर आते हैं।
दरअसल मामला कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांव का है, जहां आए दिन तेंदुआ ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं मुर्तिहा रेंज में स्थित अमृतपुर पुरैना खल्ला गांव निवासी निक्कू का 10 वर्षीय पुत्र रामसागर आंगन में चारपाई पर खेल रहा था। दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान घर मे पहुंचे तेंदुए ने दहाड़ते हुए झपट्टा मारकर मासूम रामसागर को खींच ले गया। वहीं तेंदुए को देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन वह रामसागर को लेकर गन्ने के खेत में घुस गया।
वहीं गांव वालों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के चारों ओर मशालें जला दी। वहीं कुछ देर बाद तेंदुआ वहां से निकलता देखा गया और मौके पर रामसागर का क्षत-विक्षत शव मिला है। बच्चे की ऐसी हालत देख मृतक के घर में मातम छा गया।
घटना की सूचना पाकर कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह दुधवा नेशनल पार्क के वार्डेन सीताराम अहिरवार के साथ गांव रवाना हो गए हैं।
डीएफओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर कुछ बता पाएंगे। फिलहाल वनकर्मियों की टीम भी गांव रवाना कर दी गई है। ग्रामीणों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 2 दिन में 3 हमले हो चुके हैं। इससे पहले भी कई हमले हो चुके हैं। वहीं एक युवक इस हमले में जख्मी हुआ है। बच्चे की मौत के बाद पूरा गांव दहशत में है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे