यूपी : निकाय चुनाव से कई पूर्व विधायक सपा में शामिल
यूपी : निकाय चुनाव से कई पूर्व विधायक सपा में शामिल
आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ : निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने दूसरे दलों में सेंध लगानी शुरू कर दी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने बीएसपी, लोकदल और कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अखिलेश यादव ने इन्हें खुद पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इनमें आगरा से पूर्व बीएसपी विधायक मधु सूदन शर्मा, बस्ती के तीन बार बीएसपी से एमएलसी रहे मनीष जायसवाल और मुजफ्फरनगर से लोकदल की पूर्व विधायक मिथलेश पाल एवं ताराचंद शास्त्री पूर्व मंत्री मेरठ के समाजवादी पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। इनके अलावा बीएसपी से पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार बिंद (गाजीपुर), किशन बिंद सदस्य जिला पंचायत, (बीएसपी) गाजीपुर, भानु प्रसाद बिंद, सदस्य जिला पंचायत (बीएसपी) गाजीपुर, राकेश शर्मा पूर्व प्रत्याशी बीएसपी मुजफ्फरनगर, राजीव शर्मा, कानपुर यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा सदस्य जिला पंचायत (बीएसपी) मुजफ्फरनगर, वंदना राकेश शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से जहानाबाद फतेहपुर से 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ी थी। उन्होंने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।(एजेंसी)






