बसपा काे तगड़ा झटका,नसीमुद्दीन की सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिज

बसपा काे तगड़ा झटका,नसीमुद्दीन की सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिज

बसपा काे तगड़ा झटका,नसीमुद्दीन की सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिजबसपा काे तगड़ा झटका, नसीमुद्दीन की सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिज

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ-विधान परिषद के सभापति ने बसपा काे तगड़ा झटका दिया है। सभापति ने बसपा से निष्कासित नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यता रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है।
दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मई में बीएसपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी को पार्टी से निकाल दिया था । दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और टिकट बांटने में पैसा लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पार्टी से बाहर करने के बाद बसपा ने विधान परिषद में नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यता खत्म करने की याचिका दी थी।
PunjabKesari
वहीं इस मामले पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि याचिका ही गलत है क्योंकि याचिका में जो एफिडेविट लगाया गया था वह गलत है। जब तक याचिकाकर्ता के हस्ताक्षर काे कोई एडवोकेट प्रमाणित नहीं करता तब तक वह मान्य नहीं माना जाता है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे