NTPC बॉयलर विस्फोट: आज रायबरेली जाएंगे राहुल गांधी, मृतकों की संख्या हुई 22

NTPC बॉयलर विस्फोट: आज रायबरेली जाएंगे राहुल गांधी, मृतकों की संख्या हुई 22

NTPC बॉयलर विस्फोट: आज रायबरेली जाएंगे राहुल गांधी, मृतकों की संख्या हुई 22NTPC बॉयलर विस्फोट: आज रायबरेली जाएंगे राहुल गांधी, मृतकों की संख्या हुई 22

आई एन न्यूज रायबरेली: रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नैशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन (एन.टी.पी.सी.) के प्लांट में बायलर के पाइप फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राहुल गांधी गुरुवार सुबह गुजरात से रायबरेली के लिए रवाना  हो चुके हैं।
                 PunjabKesari
कहा जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त प्लांट में 250 के करीब मजदूर काम कर रहे थे। जहां यह हादसा हुआ वहां 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। कुछ श्रमिकों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रैफर किया गया है।
                 PunjabKesari
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना करीब 3.00 से 3.30 बजे के बीच की बताई जा रही है।  ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद स्थिति इतनी भयावह है कि उनके चीथड़े गिरते देख वे हैरान रह गए। योगी सरकार ने मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से जख्मी लोगों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।( एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे