सांसद हेमा मालिनी औचक निरीक्षण में मथुरा रेलवे स्टेशन पहुची,सांड का हमला

सांसद हेमा मालिनी औचक निरीक्षण में मथुरा रेलवे स्टेशन पहुची,सांड का हमला

सांसद हेमा मालिनी औचक निरीक्षण में मथुरा रेलवे स्टेशन पहुची,सांड का हमलासांसद हेमा मालिनी औचक निरीक्षण के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन पहुची,सांड का हमला

आई एन न्यूज मथुरा: मथुरा से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी औचक निरीक्षण के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर घूम रहे सांड ने उन पर अचानक से हमला कर दिया।
लेकिन गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने और उनके सुरक्षा गार्ड्स ने सांड को उन  तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। सांड को हेमा मालिनी की ओर आता देख कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों ओर से घेर दिया ताकि उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे।
वहीं इस घटना ने रेलवे स्टेशन की खस्ताहाल की भी पोल खोल दी है। यूं कहे तो स्टेशन पर आवारा जानवरों के घूमने से किस तरह लोगों को परेशानी होती है, ये बात अब बीजेपी सांसद को भी मालूम पड़ गई है। वहीं के वहीं रेलवे की लापरवाही भी सामने आ गई, जहां स्टेशन परिसर में जानवर खुलेआम घूमते दिखते है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे