महराजगंज से कृष्णगोपाल जायसवाल व नौतनवा से जगदीश गुप्ता बने भाजपा प्रत्याशी

महराजगंज से कृष्णगोपाल जायसवाल व नौतनवा से जगदीश गुप्ता बने भाजपा प्रत्याशी
महराजगंज से कृष्णगोपाल जायसवाल व नौतनवा से जगदीश गुप्ता बने भाजपा प्रत्याशीमहराजगंज से कृष्णगोपाल व नौतनवा से जगदीश गुप्ता बने भाजपा प्रत्याशी
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो महराजगंज:भारतीय जनता पार्टी ने लंबे जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर निकाय चुनाव में अपना पत्ता खोल दिया है। इसी के साथ उम्मीदवारों में जहां खुशी की लहर व्याप्त है, वहीं तमाम अटकलों पर विराम भी लग गया है।
मंगलवार को देर सायं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जिले के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डा. सत्येंद्र सिन्हा द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक महराजगंज नगर पालिका परिषद से कृष्ण गोपाल जायसवाल तथा नौतनवा नगर पालिका परिषद से जगदीश गुप्ता को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। नगर पंचायत आनंदनगर से राजेश जायसवाल, नगर पंचायत सिसवा बाजार से रागिनी जायसवाल, नगर पंचायत घुघली से राजेश सिंह एवं नगर पंचायत सोनौली से सुनीता देवी जायसवाल को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे